Sonbhadra News: नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं की स्कूटी रैली, गूंजे सशक्त नारी के नारे.
रॉबर्ट्सगंज नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं और युवतियों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और “सशक्त नारी, सशक्त भारत” तथा “नारी शक्ति वंदन हमारी जिम्मेदारी” जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया।
sonbhadra
7:21 PM, Apr 15, 2026
Share:


33% आरक्षण के समर्थन में उतरी महिलाएं, बोलीं पुष्पा सिंह- अब नेतृत्व भी हमारा होगा.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र.
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं और युवतियों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और “सशक्त नारी, सशक्त भारत” तथा “नारी शक्ति वंदन हमारी जिम्मेदारी” जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। उन्होंने रैली के दौरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में पारित इस अधिनियम के उपलक्ष्य में देशभर में महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यह स्कूटी रैली भी शामिल है। पुष्पा सिंह ने कहा कि महिलाओं में अपार क्षमता होती है और वे घर-परिवार को संभालने के साथ-साथ देश का नेतृत्व भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं परिवार को सुचारू रूप से चला सकती हैं, तो देश चलाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए ही यह रैली निकाली गई है। रैली में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के हित में लlगातार सकारात्मक निर्णय ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं राजनीति और नेतृत्व में अपनी भागीदारी बढ़ाएं और हर मंच पर अपनी आवाज बुलंद करें। महिला आरक्षण को लेकर उठने वाले सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं को अवसर मिला है, तो वे स्वयं नेतृत्व करेंगी और अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। यह रैली महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर सामने आई।



