मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news scooty rider injured in collision with scorpio in ward no 2 driver fled leaving the vehicle

Sonbhadra News: वार्ड नंबर-2 में स्कोर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, चालक वाहन छोड़ फरार.

दुद्धी के वार्ड नंबर-2 में शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने स्कूटी सवार अनिल कुशवाहा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल अनिल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्कोर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

3:08 PM, May 9, 2026

Share:

Sonbhadra News:  वार्ड नंबर-2 में स्कोर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, चालक वाहन छोड़ फरार.
logo

घायल अनिल को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में शनिवार सुबह तेज रफ्तार स्कोर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्कोर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडर निवासी 40 वर्षीय अनिल कुशवाहा पुत्र सुखलाल कुशवाहा शनिवार सुबह अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर-2 क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल कुशवाहा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल व्यक्ति को हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कोर्पियो वाहन के अगले हिस्से में भी हल्का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद स्कोर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्कोर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.