Sonbhadra News: सोन नदी पुल से कूदे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम, नहीं मिली सफलता.
चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी में डूबे युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि एसडीआरएफ और पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा घहनता से तलाश की जा रही है। इस दौरान मौके पर परिजन भी मौजूद रहे।
sonbhadra
8:23 PM, Aug 30, 2025
Share:


डूबे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर बिल्ली ओबरा निवासी 22 वर्षीय युवक राहुल का अभी तक पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोरों ने नाव के सहारे युवक की तलाश शुरू की थी लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। शनिवार को चोपन पहुंची 8 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के वोट चालक धरम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि चोपन से लेकर चकरिया तक नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चोपन थाना एसआई उमाशंकर ने बताया की देर शाम तक डूबे युवक की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मौके पर परिजन भी मौजूद थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सोन नदी चोपन से होकर 30 किलोमीटर की दूरी तक गोताखोरों की मदद से खोजबीन कर रही है। हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। उम्मीद है कल सुबह तक डूबे युवक की तलाश पूरी हो जाएगी।



