Sonbhadra News: ऑनलाइन हाजिरी और 200 रुपये भत्ते के विरोध में साईकिल चलाकर पंचायत भवन कार्यालय पहुंचे सचिव.
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध व भत्ता बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर में चल रहे ग्राम पंचायत सचिवों के आंदोलन के क्रम में ब्लॉक म्योरपुर के सचिव अरुण कुमार सिंह गुरुवार को साईकिल चलाकर ग्राम पंचायत भवन डोड़हर स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास किया।
sonbhadra
5:18 PM, Dec 11, 2025
Share:


मासिक वेतन के साथ साइकिल भत्ता के रूप में मात्र 200 रुपए दिया जाना गलत- अरुण कुमार सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध व भत्ता बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर में चल रहे ग्राम पंचायत सचिवों के आंदोलन के क्रम में ब्लॉक म्योरपुर के सचिव अरुण कुमार सिंह गुरुवार को साईकिल चलाकर ग्राम पंचायत भवन डोड़हर स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास किया।
विदित हो कि ग्राम विकास अधिकारी एसोशिएशन व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर में सचिव विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने भी साइकिल से कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिये जा रहे मासिक वेतन के साथ साइकिल भत्ता के रूप में मात्र 200 रुपए दिया जाता है जो सर्वथा अनुचित है, जब भत्ता साइकिल का दिया जा रहा है तो सभी क्षेत्रों व सरकारी योजनाओं के निरीक्षण के लिए सिर्फ साइकिल का ही उपयोग करेंगे और साइकिल से जितना भी कार्य हो सकेगा उतना ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल और कार के इस दौर में सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को मात्र 200 रूपये साइकिल भत्ता देना किसी भी रूप में व्यावहारिक नहीं है। अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा सचिवों से उनके विभागीय कार्य के अतिरिक्त तमाम प्रकार के कार्य कराए जाते हैं, जिसके लिए उन्हें क्षेत्र में दौड़ना पड़ता है और सरकार द्वारा ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था की जा रही है।
जबकि तमाम ग्राम पंचायतों में सचिवों के आवास की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें दूर से आना जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी लगाना सर्वथा अनुचित है। सरकार को अपने फैसले को वापस लेकर हमारी विभिन्न मांगों को मानना होगा। अभी हमारे संगठन द्वारा लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया जा रहा है, अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आगे चलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



