ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news semi demented man dies due to collision with unknown vehicle the deceased was living in the area for three years

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौत, तीन साल से क्षेत्र में रह रहा था मृतक.

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के पास शुक्रवार भोर में हादसा हुआ, अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक करीब तीन वर्षों से इलाके में झोपड़ी बनाकर रह रहा था और मांगकर गुजारा करता था।

sonbhadra

2:26 PM, Oct 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौत, तीन साल से क्षेत्र में रह रहा था मृतक.
logo

मारकुंडी मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और मौजूद स्थानीय लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को स्थानीय लोग अर्धविक्षिप्त बता रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की भोर में डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के पास किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना डायल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक लंबे समय से आसपास के क्षेत्र में मांगकर अपना पेट भरता था। वह करीब तीन वर्षों से इसी इलाके में एक झोपड़ी में रह रहा था। हालांकि, अब तक उसकी पहचान और उसके परिवार के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष, रंग गेहुँआ और लंबाई करीब पांच फीट छह इंच है। घटना के समय उसने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काला लोअर पहन रखा था। उसके शरीर पर फटी जींस भी थी तथा गले में रंग-बिरंगी माला थी। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही, दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में जानकारी रखता हो, तो गुरमा पुलिस चौकी अथवा चोपन थाने को सूचित करे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.