मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news semi nude body of a woman found hanging from a tree in paras suspicion of murder

Sonbhadra News: परास के पेड़ से अर्द्धनग्न हालत में लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका.

बभनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नाले किनारे पेड़ से लटकता मिला 22 वर्षीय रेखा उर्फ भोली का शव। शव की स्थिति संदिग्ध, गले की बजाय जबड़े में बंधी थी रस्सी। परिजनों के अनुसार भोर में घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की जता रहे आशंका। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

sonbhadra

3:58 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: परास के पेड़ से अर्द्धनग्न हालत में लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका.
logo

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र.

बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय महिला का शव नाले के किनारे परास के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ मिला। महिला की पहचान रेखा उर्फ भोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और गले में फांसी के बजाय रस्सी जबड़े के पास बंधी हुई थी। शव जमीन पर घुटनों के सहारे टिका हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात गांव में एक बारात आई थी, जिसे देखने के लिए रेखा अपने परिवार के साथ गई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग घर लौटे और सो गए। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे रेखा घर से बाहर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि नाले के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव रेखा का निकला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.