मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news seminar of commerce department in obra pg college information given on research writing

Sonbhadra News: ओबरा पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग का सेमिनार, शोध लेखन पर दी गई जानकारी.

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वाणिज्य विभाग ने एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। “सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट रिपोर्ट कैसे बनाएं” विषय पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। डॉ. विकास कुमार ने डेटा कलेक्शन और रिपोर्ट लेखन की प्रक्रिया समझाई। डॉ. विभा पाण्डेय और डॉ. संघमित्रा ने शोध की महत्ता व सामान्य गलतियों पर प्रकाश डाला। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों में शोध के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

sonbhadra

4:10 PM, Apr 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग का सेमिनार, शोध लेखन पर दी गई जानकारी.
logo

“एक अच्छी सर्वेक्षण शोध परियोजना रिपोर्ट कैसे बनाए” विषय पर हुआ आयोजन, छात्रों को मिली व्यावहारिक सीख।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। “हाउ टू राइट अ गुड सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट रिपोर्ट” (एक अच्छी सर्वेक्षण शोध परियोजना रिपोर्ट कैसे लिखें) विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को शोध लेखन की बारीकियों से अवगत कराया गया। यह सेमिनार महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। सेमिनार के मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार ने तकनीकी सत्र का संचालन करते हुए छात्रों को शोध परियोजना तैयार करने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई। उन्होंने डेटा कलेक्शन, प्रश्नावली निर्माण और रिपोर्ट की संरचना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि एक प्रभावी सर्वे रिसर्च प्रोजेक्ट किस प्रकार तैयार किया जाता है। आयोजन सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभा पाण्डेय ने शोध की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही दिशा में किया गया शोध न केवल अकादमिक क्षेत्र बल्कि व्यावहारिक जीवन में भी नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने छात्रों को शोध कार्यों के प्रति गंभीर और सजग रहने की सलाह दी। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संघमित्रा ने सर्वे के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों पर चर्चा की और गुणवत्तापूर्ण शोध रिपोर्ट तैयार करने के उन्नत तरीकों से छात्रों को अवगत कराया। छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस सेमिनार में नि:शुल्क पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इसे बेहद उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को मजबूत करने और उनमें शोध के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.