Sonbhadra News: धनौरा जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा बघबियानी जंगल में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम गांव के एक चरवाहे ने जंगल की झाड़ियों में महिला का शव देखा था, लेकिन भयवश उसने किसी को सूचना नहीं दी।
sonbhadra
1:35 PM, Mar 2, 2026
Share:


पुलिस महिला की शिनाख्त करने और मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा बघबियानी जंगल में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम गांव के एक चरवाहे ने जंगल की झाड़ियों में महिला का शव देखा था, लेकिन भयवश उसने किसी को सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह उसने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। वह गुलाबी रंग की साड़ी, नीला ब्लाउज और हल्का गुलाबी शॉल पहने हुई थी। घटनास्थल से कुछ संदिग्ध चीज़े बरामद होने की बात कही जा रही जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया 2 मार्च कोतवाली दुद्धी धनौरा के ग्राम प्रधान सुभाष राम द्वारा सूचना दी गई कि मेरे ग्राम में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ हैं। इस सूचना पर कोतवाली दुद्धी पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। देखने से महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई, महिला विवाहित हैं। महिला की उम्र 35 वर्ष के लगभग हैं और मृतका का शिनाख्त कराया जा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा जांच के लिए टीम बनाई गई है कोतवाली दुद्धी द्वारा शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की जांच में पुलिस जुटी है। सीओ ने बताया घटना की बाबत कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है।



