मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensation after skeleton of a woman was found in the forest identified as missing parvati devi

Sonbhadra News: जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, गुमशुदा पार्वती देवी के रूप में हुई पहचान.

सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरतीडाँड़ स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में शनिवार को महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पशु चराने गए चरवाहों ने जंगल में मानव अवशेष देख इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

sonbhadra

8:32 PM, May 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, गुमशुदा पार्वती देवी के रूप में हुई पहचान.
logo

बीजपुर थाना क्षेत्र के धरतीडाँड़ जंगल में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के धरतीडाँड़ स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में शनिवार सुबह एक महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बरामद सामान के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र की गुमशुदा महिला पार्वती देवी के रूप में की है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ चरवाहे अपने पशुओं को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल में बिखरे मानव अवशेषों पर पड़ी। यह खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर बीजपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस को मौके पर महिला का कंकाल बिखरी हुई अवस्था में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ समय पूर्व म्योरपुर थाने में पार्वती देवी पत्नी विनोद कुमार, निवासी म्योरपुर की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया। जंगल से बरामद साड़ी, चप्पल और अन्य व्यक्तिगत सामान को देखकर परिजनों ने मृतका की पहचान पार्वती देवी के रूप में की। पुलिस ने कंकाल और अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तथा वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कोई आपराधिक घटना तो नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस तथ्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.