मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensation after the blood soaked body of a young man was found fear of murder

Sonbhadra News: युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मुरता-लिलासी मार्ग पर महुअरिया निवासी समर सिंह (25) का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास खून से सने पत्थर मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

sonbhadra

8:36 PM, Jun 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका.
logo

मुरता-लिलासी मार्ग स्थित पुलिया के पास घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, युवक का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोतवाली क्षेत्र के मुरता-लिलासी मार्ग पर मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान समर सिंह (25) पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया के रूप में हुई है। उसका शव मुरता गांव के समीप नदी पुलिया से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के सिर और चेहरे पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास खून से सने बड़े पत्थर भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या की है। परिजनों का कहना है कि मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान भी दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बड़े भाई धर्म सिंह ने बताया कि समर सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब दो माह पहले रासपहरी गांव में हुई थी। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे वह अपनी बाइक से लिलासी की ओर गया था। इसके बाद शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि उसका शव लिलासी पुलिया के पास पड़ा हुआ है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक को मृत अवस्था में पाया। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.