मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensation after the body of a 30 year old woman was found in suspicious condition on the railway track

Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कटौंधी गांव के समीप रेलवे पटरी पर एक 30 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान कटौंधी निवासी मनबस पत्नी विशुन गोड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

2:49 PM, Feb 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी.
logo

घटना के सम्बन्ध में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कटौंधी गांव के समीप रेलवे पटरी पर एक 30 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान कटौंधी निवासी मनबस पत्नी विशुन गोड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात कुछ ग्रामीण रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पटरी पर पड़े महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार, मनबस दिन में घर की साफ-सफाई कर रही थी। उसके पति विशुन गोड हिंडालको प्लांट में मजदूरी करते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। घर में उस समय कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। दो देवर बाहर काम करते हैं, सास रिश्तेदारी में गई थीं, जबकि ससुर अस्वस्थ होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे में मनबस घर पर अकेली थी। वह कब और कैसे घर से निकली, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। रात में ड्यूटी समाप्त कर जब विशुन घर लौटे तो पत्नी घर पर नहीं मिली। कुछ समय बाद ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर वह रेलवे ट्रैक की ओर पहुंचे और शव की पहचान कर दहाड़ मारकर रो पड़े। घटना की सूचना मायके पक्ष को भी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.