Sonbhadra News: हाथीनाला के साऊडीह जंगल में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.
हाथीनाला के साऊडीह जंगल में शनिवार को झाड़ियों में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान राजकुमारी खरवार, निवासी साहूडीह हथवानी के रूप में हुई है।
sonbhadra
9:53 PM, Sep 26, 2026
Share:


हाथीनाला के साऊडीह जंगल में किशोरी का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह जंगल में शनिवार दोपहर झाड़ियों के बीच एक किशोरी का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से करीब पांच मीटर की दूरी पर मिला। बताया गया कि गांव के लोग जंगल में गाय-बकरी चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में शव दिखाई देने पर इसकी सूचना हथवानी गांव के प्रधान आनंद कुमार यादव को दी गई। प्रधान ने तत्काल हाथीनाला थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान कराने के साथ जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने बताया कि एक किशोरी का 3 दिन पुराना शव बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 16 वर्षीय राजकुमारी खरवार पुत्री भागीरथी, निवासी साऊडीह, हथवानी, थाना हाथीनाला के रूप में हुई है। शनिवार को करीब 1:30 बजे शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद किशोरी की मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।



