ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensation after the dead body of a young man was found fear of murder

Sonbhadra News: युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ टोला बगबियानी में गुरुवार सुबह 25 वर्षीय रजनि कांत का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पतरिहा गांव का निवासी था। उसके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

12:42 PM, Jun 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका.
logo

युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर जांच करती पुलिस, आसपास जुटी ग्रामीणों की भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ टोला बगबियानी में गुरुवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजनि कांत (25) पुत्र स्व. अश्विनी कुमार निवासी पतरिहा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। करीब जाकर देखने पर उसकी पहचान रजनि कांत के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल विंढमगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

Img

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से और गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि रजनि कांत ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। लगभग एक वर्ष पूर्व उसके पिता अश्विनी कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.