ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensation in the area after the body of an unknown woman was found police efforts continue for identification

Sonbhadra News: अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस का शिनाख्त पर प्रयास जारी.

चोपन थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में पहाड़ी पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा टीम के साथ जांच में जुटे रहे। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

sonbhadra

1:31 PM, Apr 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस का शिनाख्त पर प्रयास जारी.
logo

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डम-डम दुवराघाटी गुफा सलाईबनवा के सामने तीन पुलिया के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल में पहाड़ी पर एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को हटाया और जांच कार्य जारी रखा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.