मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sensitivity shown in public hearing dm gave new flight to disabled student

Sonbhadra News: जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता, डीएम ने दिव्यांग छात्र को दी नई उड़ान.

जनसुनवाई के दौरान प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के दिव्यांग छात्र रवि पटेल ने छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और स्वयं छात्र को ट्राइसाइकिल सौंपा। साथ ही बीएसए को लंबित छात्रवृत्ति राशि का सत्यापन कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

sonbhadra

5:02 PM, Jun 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनसुनवाई में दिखी संवेदनशीलता, डीएम ने दिव्यांग छात्र को दी नई उड़ान.
logo

दिव्यांग छात्र के चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम ने स्वयं सौंपी व्हीलचेयर, परिजनों की छलकी खुशी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक दिव्यांग छात्र की समस्या का तत्काल समाधान किया। प्राथमिक विद्यालय बंजरिया के कक्षा-5 के छात्र रवि पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है और उसे विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है। उसे अब तक छात्रवृत्ति की धनराशि भी प्राप्त नहीं हुई थी। छात्र की समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों को रवि को बिना किसी देरी के व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उसे विद्यालय आने-जाने में कोई परेशानी न हो जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल व्यवस्था करते हुए रवि पटेल को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से छात्र को व्हीलचेयर सौंपकर उसका उत्साहवर्धन किया। व्हीलचेयर पाकर छात्र के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भी निर्देशित किया कि छात्र की लंबित छात्रवृत्ति राशि का सत्यापन कर शीघ्र उसके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी की इस पहल से छात्र रवि पटेल और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली। परिवार के लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी जिलाधिकारी के इस कदम की सराहना की, इसे सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.