मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news serious allegations against the nominated head of lodhi gram panchayat ward members demand action from dm

Sonbhadra News: लोढी ग्राम पंचायत के मनोनीत प्रधान पर गंभीर आरोप, वार्ड सदस्यों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग.

विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत लोढी के कई वार्ड सदस्यों ने मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पर विकास कार्य न कराने और विभिन्न कार्यों के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की वसूली करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदस्यों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

1:04 PM, Mar 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: लोढी ग्राम पंचायत के मनोनीत प्रधान पर गंभीर आरोप, वार्ड सदस्यों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग.
logo

सदस्यों ने मनोनीत प्रधान का मनोनयन निरस्त कर प्रशासनिक व्यवस्था से गांव में विकास कार्य कराने की मांग की है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत लोढी के कई वार्ड सदस्यों ने मनोनीत ग्राम प्रधान लक्ष्मीनारायण पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सदस्यों का आरोप है कि मनोनीत प्रधान द्वारा गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है और विभिन्न कार्यों के नाम पर ग्रामीणों से पैसे की वसूली की जा रही है। सदस्यों के अनुसार ग्राम पंचायत लोढी के निर्वाचित ग्राम प्रधान राजकुमार गोंड की फरवरी 2025 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद शासन द्वारा वार्ड सदस्य लक्ष्मीनारायण को मनोनीत ग्राम प्रधान बनाया गया। आरोप है कि कार्यभार संभालने के बाद से गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों से पानी की व्यवस्था, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, आवास और शौचालय दिलाने के नाम पर धन की मांग की जा रही है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है। साथ ही पुराने तालाब के सुंदरीकरण के लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य को भी जबरन रोकने और ठेकेदार से पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में गर्मी बढ़ने के कारण गांव में पानी की समस्या गंभीर हो गई है, लेकिन अब तक एक भी पानी का टैंकर नहीं चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ग्रामीण जाति, आय या निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जाता है तो उससे भी पैसे की मांग की जाती है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गांव के एक प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा था, लेकिन उसमें भी कट मनी की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक ऐसी स्थिति रहेगी, तब तक गांव का विकास संभव नहीं है। इस संबंध में गांव के सभी सदस्य एकत्र होकर जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे, हालांकि जिलाधिकारी उस समय कार्यालय में नहीं मिले और अगले दिन आने के लिए कहा गया है। सदस्यों ने मांग की है कि मनोनीत ग्राम प्रधान का मनोनयन निरस्त कर किसी अन्य को जिम्मेदारी दी जाए या प्रशासनिक व्यवस्था से गांव में विकास कार्य कराए जाएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.