ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news service is determination new hope for light in the eyes of the needy during the camp 500 people were examined and spectacles distributed to 150

Sonbhadra News: सेवा ही संकल्प, जरूरतमंदों की आंखों में रोशनी की नई उम्मीद! शिविर के दौरान 500 लोगों की जांच, 150 को चश्मे वितरित.

बभनी के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 500 लोगों की आंखों की जांच हुई। शिविर में 150 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 65 मरीजों का चित्रकूट में ऑपरेशन होगा।सोनभद्र और छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

sonbhadra

2:13 PM, Oct 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: सेवा ही संकल्प, जरूरतमंदों की आंखों में रोशनी की नई उम्मीद! शिविर के दौरान 500 लोगों की जांच, 150 को चश्मे वितरित.
logo

कारीडाड़ आश्रम में निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ करते अतिथि, शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में गुरुवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान, चित्रकूट की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 150 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 65 मरीजों का चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ डॉ. त्रिलोक सिंह और डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। शिविर में बभनी, बरवाटोला, भंवर, नधिरा, संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवाटोला, पिंडारी, काचन और आरंगपानी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों के लोगों ने लाभ उठाया। वहीं, छत्तीसगढ़ के केशारी और रघुनाथनगर से भी ग्रामीण नेत्र परीक्षण कराने पहुंचे।चित्रकूट से आए हेमराज, श्याम, सुनील मिश्रा और राजेंद्र कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की। इस अवसर पर डॉ. लालजी सुमन, सुदामा विश्वकर्मा, सुंदर लाल यादव, हुकुमचंद और सत्यनारायण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.