ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news seva sankalp bike yatra started from vadnagar reached babhni welcomed by minister in charge hansraj vishwakarma

Sonbhadra News: वड़नगर से निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ बभनी पहुंची, प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया स्वागत.

वड़नगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार देर शाम बभनी के आसनडीह पहुंची। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने यात्रियों का स्वागत किया, सेवा कुंज आश्रम में रात्रि विश्राम हुआ। 17 सितंबर से शुरू यात्रा 7 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें स्वच्छता, ग्राम संवाद और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम होंगे।

sonbhadra

12:01 PM, Oct 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: वड़नगर से निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ बभनी पहुंची, प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया स्वागत.
logo

सेवा संकल्प बाइक यात्रा के सोनभद्र पहुंचने पर आसनडीह में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

वड़नगर से वाराणसी तक की 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' रविवार देर शाम सोनभद्र के बभनी ब्लॉक स्थित आसनडीह गांव पहुंची। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने इसका स्वागत किया। बाइक सवारों ने सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में रात्रि विश्राम किया। उनका बाजे-गाजे से स्वागत हुआ, फूल बरसाकर तिलक, माला व अंगवस्त्र पहनाए गए। यह यात्रा पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 'वडनगर से वाराणसीः ए यात्रा ऑफ सेवा' के तहत आयोजित है। यह यात्रा सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक जागरूकता का संदेश फैला रही है। 20 टीमें 35,500 किलोमीटर तय कर रही हैं। यह 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न राज्यों के शहरों व गांवों का दौरा करेगी। इसका उद्देश्य सेवा और समाज से जुड़ना है। यात्रा में स्वच्छता अभियान, ग्राम सभाओं में संवाद, युवाओं से चर्चा, गौ सेवा और 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण हो रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार शारदा सिंह खरवार, श्रवण सिंह गोंड, मानसिंह गोंड, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.