ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news seva sankalp campaign started in sonbhadra with the resolve to serve and protect mother cow

Sonbhadra News: गौ माता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ सोनभद्र में शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान.

सोनभद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएम चर्चित गौड़ ने गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने गौशालाओं में चारा, पानी, पोषण, साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निराश्रित एवं छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ने और गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित करने पर जोर दिया गया।

sonbhadra

7:13 PM, Sep 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: गौ माता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ सोनभद्र में शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान.
logo

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौ संरक्षण केंद्र में गौ माता की पूजा-अर्चना एवं सेवा करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

गौ माता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ शनिवार को सोनभद्र में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़ एवं केले खिलाए। इसके बाद उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र में उपलब्ध चारा, राशन और पोषण सामग्री की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, चारा, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से जनपद में विभिन्न गौ आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद में अन्य गौ आश्रय स्थल भी तैयार हो जाएंगे। जिन गौ आश्रय स्थलों में पशुओं की संख्या अधिक है, वहां से आवश्यकता के अनुसार गौवंश को दूसरे आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित और छुट्टा घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। इससे एक ओर पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, वहीं दूसरी ओर खेतों में छुट्टा पशुओं के कारण किसानों को होने वाली परेशानी को भी कम किया जा सकेगा। डीएम ने गौ संरक्षण केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गौ आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, स्वच्छ पानी और पोषण की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जाए। साथ ही पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया, ताकि पशुओं को बेहतर देखभाल और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.