मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news seven year old innocent boy drowned in the pond uncle got into the water and took out the body

Sonbhadra News: तालाब में डूबा सात वर्षीय मासूम, चाचा ने पानी में उतरकर निकाला शव.

दुद्धी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव स्थित बोलताकरम टोला में रविवार को तालाब में डूबने से सात वर्षीय मासूम नितेश की मौत हो गई। बताया गया कि नितेश घर से बिना बताए नहाने के लिए तालाब चला गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान उसके चाचा ने तालाब में बच्चे का शव देखा और पानी में उतरकर बाहर निकाला।

sonbhadra

6:41 PM, May 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: तालाब में डूबा सात वर्षीय मासूम, चाचा ने पानी में उतरकर निकाला शव.
logo

दुःखद घटना से परिजनों में मचा कोहराम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव स्थित बोलताकरम टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से बिना बताए नहाने गए बच्चे का शव उसके चाचा ने तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार बोलताकरम टोला निवासी रंकलाल का सात वर्षीय पुत्र नितेश रविवार दोपहर घरवालों को बिना बताए घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित तालाब पर नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान नितेश का चाचा घर पहुंचा और बच्चे के बारे में पूछताछ की। जानकारी न मिलने पर उसे आशंका हुई और वह तालाब की ओर गया। वहां उसकी नजर पानी में तैरती एक आकृति पर पड़ी। संदेह होने पर वह तुरंत तालाब में कूद गया और काफी प्रयास के बाद बच्चे को बाहर निकाला। बाहर लाने पर पता चला कि वह उसका भतीजा नितेश है। यह देखते ही चाचा की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत की खबर मिलते ही मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव की महिलाओं की आंखें भी नम हो गईं और पूरे टोले में मातमी सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना पर अमवार चौकी प्रभारी जयशंकर राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी हाउस भेज दिया। बताया गया कि मृतक के पिता और दादा रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। ऐसे में नितेश और परिवार की देखभाल उसके चाचा ही करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद बाहर गए परिजन भी घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने बताया कि बच्चा घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.