ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news severely injured bike rider dies due to blood leakage in the accident

Sonbhadra News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, बाइक चला रहे युवक की मौत.

चोपन थाना क्षेत्र में पईका मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रात में घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

sonbhadra

9:38 PM, Aug 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, बाइक चला रहे युवक की मौत.
logo

चोपन थाना क्षेत्र का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के पईका मोड़ के समीप गुरूवार की भोर मे एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। बेलदहां गांव निवासी 40 वर्षीय बहादुर यादव पुत्र चांद बिहारी यादव घर से किसी कार्य के लिए निकले थे। वह बुधवार की देर रात अपने घर वापस लौट रहा था उसी दौरान चोपन थाना क्षेत्र के पइका गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर गयी। जिससे सर में गंभीर चोट आई और अत्याधिक रक्त रिसाव के बाद भी तत्काल ट्रीटमेंट न मिलने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को भोर में हुई तो तत्काल शव की शिनाख्त कर परिजनो को सूचना दी गईं।

विज्ञापन

Img

जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। वही सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर जांच-पड़ताल कर पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है मृत युवक घर से किसी कार्य के लिए बाहर गया था वह देर रात अपने घर लौट ही रहा था कि उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर जाने से सर बुरी तरह फट गया और अधिक रक्त रिसाव के कारण मौत होना बताया जा रहा। पुलिस ने बताया की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मालूम चल पाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.