ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sharad purnima festival celebrated with reverence at ntpc rihandeshwar dham mahaprasad of kheer distributed

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम में श्रद्धा के साथ मना शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर का महाप्रसाद वितरित.

एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला जज पद पर पदोन्नत सपना त्रिपाठी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बधाई दी गई।

sonbhadra

4:41 PM, Oct 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम में श्रद्धा के साथ मना शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर का महाप्रसाद वितरित.
logo

एनटीपीसी रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार तथा होम्योपैथी के जाने-माने चिकित्सक शानू प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण एवं धन-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसीक्रम में भगवान को खीर का भोग लगाया गया। चंद्रमा की रोशनी में घंटों रखे जाने के बाद खीर रूपी अमृत महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) प्रणय कुमार नायक ने अपने संबोधन में कहा कि शरद पूर्णिमा उत्सव सनातन काल से मनाया जाता रहा है। यह पर्व सामाजिक एकता, समरसता और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि पारंपरिक मान्यताओं एवं आयुर्वेद में शरद पूर्णिमा की खीर खाने का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शरद पूर्णिमा उत्सव और अधिक व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी की पत्नी सपना त्रिपाठी का जिला जज के पद पर पदोन्नति होने से इस उत्सव का महत्व और भी बढ़ गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जज सपना त्रिपाठी को सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य और शीघ्र उच्च न्यायालय की न्यायाधीश बनने हेतु कामना करते हुए रिहंदेश्वर महादेव से प्रार्थना की। पूरे आयोजन के दौरान राधे-कृष्ण, माता लक्ष्मी एवं रिहंदेश्वर महादेव के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महाप्रसाद वितरण में आर.एन. वर्मा, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय, अवनीश पांडेय, के. महेश पंडित, विजय दुबे सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विशेष योगदान दिया। हर-हर महादेव के गगनभेदी गर्जन के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.