ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news shardiya navratri celebrated in babhni durga puja pandals decorated at 42 places devotees gathered in kalash yatra

Sonbhadra News: बभनी में शारदीय नवरात्रि की धूम, 42 स्थानों पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल; कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु.

सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन असनहर और पुरानी असनहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने आश्रम बांध से जल भरकर कलश स्थापना की और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। क्षेत्र में 42 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।

sonbhadra

2:53 PM, Oct 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में शारदीय नवरात्रि की धूम, 42 स्थानों पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल; कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु.
logo

बभनी स्थित असनहर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्री हरि शंकर मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को बभनी क्षेत्र के श्री हरि शंकर मंदिर असनहर और पुरानी असनहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में नवरात्र महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बभनी क्षेत्र में दुर्गा पूजा के लिए कुल 42 स्थानों पर पंडाल स्थापित किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर निकाली गई कलश यात्राओं में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। असनहर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। यजमान रामलगन ने पत्नी के साथ सर्वप्रथम कलश पूजन किया। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने आश्रम बांध से पवित्र जल भरकर सिर पर कलश धारण किया और यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए यात्रा में आगे बढ़ीं। दुर्गा पूजा पंडाल में आचार्य सुनील कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कर विधि-विधान से स्थापना कराई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सनातन धर्म में कलश यात्रा को धार्मिक अनुष्ठानों के शुभारंभ की महत्वपूर्ण परंपरा माना जाता है। नवरात्र के दौरान निकाली जाने वाली यह यात्रा पवित्रता, आस्था, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। महिलाएं पारंपरिक वस्त्र धारण कर नारियल और आम के पत्तों से सजे कलश को सिर पर रखकर यात्रा में शामिल होती हैं। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और मां के जयकारों के बीच निकाली जाने वाली इस यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन जाता है। बभनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों में नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बभनी, चपकी, अकेला महुआ, चक चपकी, सहगोड़ा, बरवाटोला, भंवर, खोतोमहुआ, करकच्छी, चैनपुर और चौना सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इन स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों और मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज के अनुसार, धार्मिक आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। कलश यात्रा में अभय पान्डेय,पंकज तिवारी, सतीश कुमार पाण्डेय, भोला कश्यप, अमर देव पाण्डेय, परमेन्दर कश्यप, मोती चन्द्र पाण्डेय, कृष्ण बिहारी पांडेय, हीरालाल कश्यप, प्रहलाद बियार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.