मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news show of strength by the upper caste army open discussion on social and political issues

Sonbhadra News: सवर्ण आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा.

सवर्ण आर्मी सोनभद्र के तत्वावधान में रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित "सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा 2026" में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन "ब्राह्मण, ठाकुर, लाला-बनिया मिलकर बदलो अपनी दुनिया" विषय के तहत किया गया।

sonbhadra

7:08 PM, Jun 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: सवर्ण आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा.
logo

सोनभद्र में सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा के दौरान सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

सवर्ण आर्मी सोनभद्र के तत्वावधान में रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित "सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा 2026" में विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन "ब्राह्मण, ठाकुर, लाला-बनिया मिलकर बदलो अपनी दुनिया" विषय के तहत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय शामिल हुए। संगठन का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज के हितों की रक्षा करना और समाज को जागरूक करना है। सवर्ण आर्मी देशभर में जाकर समाज के लोगों को संगठित करने का कार्य कर रही है। समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार काम कर रही है।

Img

बिहार में हुए एक चर्चित पुलिस मुठभेड़ मामले का जिक्र करते हुए सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय ने कहा घटना को दुखद बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण कर चुका हो तो कानून के अनुसार उसके मामले का निस्तारण न्यायपालिका के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और कानून के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

Img

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। सरकार को ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि युवाओं का विश्वास बना रहे। राम मंदिर में चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक नुकसान का विषय नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है।

Img

राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर सर्वेश पांडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं बल्कि समाज के हितों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में स्थान देगा, संगठन उसका समर्थन करने पर विचार कर सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.