Sonbhadra News: महिला मंडली के नेतृत्व में भक्ति भाव से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव, सुन्दरकाण्ड व भंडारे का आयोजन.
सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया,महिला मंडली के नेतृत्व में सामूहिक सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल को भव्य बनाया।
sonbhadra
7:40 PM, Apr 3, 2026
Share:


श्री हनुमान जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल को भव्य बनाया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी परिसर स्थित आईबी टाइप आवासीय क्षेत्र में रहने वाले सनातन परिवार की महिलाओं द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडली के नेतृत्व में सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ, श्री हनुमान चालीसा का आयोजन तथा भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। भक्ति गीतों और मंगल ध्वनि के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य परिवारों में धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देना और विशेष रूप से बच्चों को सनातन धर्म की परंपराओं से जोड़ना बताया गया। महिला मंडली द्वारा यह भी बताया गया कि वे प्रत्येक माह नियमित रूप से सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करती हैं, जिससे समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़े और नई पीढ़ी अपने सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मा श्रीवास्तव, अंजली सिंह, अंजली सेठ, अर्चना बंसल, हनी मिश्रा, प्रियमबदा पाण्डेय, सीमा मिश्रा, अनीता नेगी, प्रमिला बंसल, वसुंधरा मिश्रा, राजनंदनी बंसल, रश्मि मिश्रा, पूजा बंसल, अन्नू दुबे, पूजा गिरी, सरिता जैन, सरिता पाण्डेय, गीता, अन्नू तथा अंजिका सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा एनटीपीसी परिसर के अधिकारीगण एवं स्थानीय निवासी भी सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी क्रम में शक्तिनगर परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा एवं झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के समापन पर मां ज्वालामुखी मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और धार्मिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
