मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news slogans of census awareness echoed in dav public school rihandnagar

Sonbhadra News: डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में गूंजे जनगणना जागरूकता के नारे.

बीजपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में एनसीसी कैडेट्स ने भारत की जनगणना 2026 को लेकर जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य राजकुमार ने जनगणना को लोकतंत्र का आधार बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। सीटीओ एसपी तिवारी के निर्देशन में कैडेट्स ने अनुशासित मार्च करते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली में “हमारी जनगणना-हमारा भविष्य” सहित कई नारों से वातावरण गूंज उठा।

sonbhadra

2:02 PM, May 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में गूंजे जनगणना जागरूकता के नारे.
logo

जनगणना 2026 को लेकर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बीजपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में एनसीसी कैडेट्स ने भारत की जनगणना 2026 के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य आम जनता को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करना था। रैली की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता के हाथों में शक्ति होती है और लोकशाही जनशक्ति पर आधारित शासन व्यवस्था है। इसलिए जनगणना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह जनतंत्र का आधार है। प्राचार्य ने एनसीसी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन, साहस, राष्ट्रसेवा और देश के लिए जीने का जज्बा पैदा करने वाला संगठन है।

विज्ञापन

Img

सीटीओ एस पी तिवारी के निर्देशन में, एनसीसी कैडेट्स ने अपनी यूनिफॉर्म में अनुशासित ढंग से मार्च किया, जिससे विद्यालय का प्रांगण ऊर्जावान दिखाई दिया। देशभक्ति के वातावरण में कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। कैडेट्स ने 'हमारी जनगणना-हमारा भविष्य', 'हमारी जनगणना-जनतंत्र का भविष्य', 'जन सहभागिता है बहुत जरूरी-भारत की जनगणना हो पूरी' और 'जनगणना-जनतंत्र का आधार' जैसे नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से उन्होंने जन जागरूकता लाने का जोरदार प्रयास किया। जेडी कैडेट अथर्व प्रताप सिंह और जेडब्लू कैडेट खुशबू, पल्लवी सिंह, तन्वी तिवारी, जान्हवी गुप्ता, प्रीति कुमारी, आदित्य चौधरी, ध्रुव वत्स, अभय मिश्रा सहित अन्य कैडेट्स के नेतृत्व में लगाए गए नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस रैली में एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.