क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news smuggler arrested carrying english liquor from chopan to bihar

Sonbhadra News: चोपन से बिहार ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार.

बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी जारी है। चोपन रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मधुबनी निवासी युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

sonbhadra

7:01 PM, May 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन से बिहार ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार.
logo

आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरामद शराब को सील कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए अवैध शराब तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में चोपन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों में शराब लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी निवासी मधुबनी, बिहार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 बोतल 8 PM 750 ML, 11 बोतल 8 PM 375 ML तथा 05 बोतल रॉयल स्टैग 750 ML अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब चोपन क्षेत्र से खरीदकर बिहार ले जा रहा था, जहां शराबबंदी के चलते ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री की जाती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा बरामद शराब को सील कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोपन बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर दुकानों से आए दिन बिहार के लिए शराब की खेप भेजी जाती है। लोगों ने पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर शराब तस्करों और उनके सहयोगियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.