क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news smuggler arrested with 1 kg 200 grams of ganja

Sonbhadra News: 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार.

चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी चोपन रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास क्षेत्र से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

12:47 PM, May 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस के गिरफ्त में अवैध गांजा के साथ तस्कर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। गिरफ्तारी 13 मई 2026 को रात करीब 8:25 बजे चोपन रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास, कस्बा चोपन क्षेत्र से हुई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान जगजीवन जायसवाल (उम्र करीब 52 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरीमडोल, थाना मड़वास, जनपद सीधी, मध्य प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे रहता है। पुलिस ने जगजीवन जायसवाल के खिलाफ थाना चोपन में मु.अ.सं.-175/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल मंटू सिंह शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.