ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news smuggler arrested with heroin worth rs 22 lakh major action by sog and police

Sonbhadra News: 22 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम ने 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

sonbhadra

7:37 PM, Apr 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: 22 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसओजी व पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
logo

पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत, नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने की कही बात।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम ने 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और हिन्दुआरी पुल के पास तड़के करीब 2:11 बजे उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह हेरोइन को खरीदकर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 263/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या UP63AQ8477) को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे सहित रॉबर्ट्सगंज थाने की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.