मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news soft sherbet was served to the passengers at chopan railway station district president of hindu sangh kinnar sabha radhanand giri also participated

Sonbhadra News: चोपन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया गया शीतल शरबत, हिन्दू संघ किन्नर सभा की जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी ने भी निभाई सहभागिता.

चोपन रेलवे स्टेशन पर C&W रेलवे चोपन की ओर से शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे के कई विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से यात्रियों और राहगीरों को शरबत वितरित किया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू संघ किन्नर सभा के जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं और मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए ऐसे जनहित कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

sonbhadra

2:54 PM, Jun 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया गया शीतल शरबत, हिन्दू संघ किन्नर सभा की जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी ने भी निभाई सहभागिता.
logo

चोपन रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को शीतल शरबत वितरित करते C&W रेलवे के कर्मचारी एवं हिन्दू संघ किन्नर सभा की जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

सोनभद्र में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच यात्रियों और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से C&W रेलवे चोपन द्वारा एक शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को चोपन रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ। इस दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया, जिससे उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की और शरबत ग्रहण किया। इस सेवा अभियान में ADME/C&W/CPU, CWS/C&W/CPU, COS/C&W/CPU और TL&AC/CPU के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभी ने यात्रियों को सेवा भाव के साथ शीतल शरबत वितरित किया। स्टेशन परिसर में कर्मचारियों को स्वयं लोगों को शरबत उपलब्ध कराते देखा गया। विश्व हिन्दू संघ किन्नर सभा की जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी भी अपनी पूरी टीम के साथ इस अवसर पर मौजूद रहीं। उन्होंने शरबत वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Img

राधानंद गिरी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा अभियान भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी रेलवे परिसर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। इस कार्यक्रम में एस.एस. विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, अजित, राम गुलाम, शशिकांत, अजीत वर्मा, मनोज पासवान, राहुल शर्मा सहित रेलवे के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्व हिन्दू संघ किन्नर सभा के पदाधिकारी और सहयोगी भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया और लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का संदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.