मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news son river accident bodies of two youths recovered after 25 hours search for the third continues

Sonbhadra News: सोन नदी हादसा: 25 घंटे बाद दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी.

चोपन थाना क्षेत्र के मितापुर गांव स्थित सोन नदी में डूबे तीन युवकों में से दो के शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिए। मृतकों की पहचान संदीप निषाद और दीपक केवट के रूप में हुई है, जबकि 16 वर्षीय बोल बम केवट की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन को हादसे का कारण बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

sonbhadra

1:12 PM, Jun 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी हादसा: 25 घंटे बाद दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी.
logo

सोन नदी हादसे में जान गंवाने वाले 18 वर्षीय संदीप निषाद और 10 वर्षीय दीपक केवट, जिनके शव 25 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के मितापुर गांव स्थित सोन नदी में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद गुरुवार को करीब 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे तीन युवकों में से दो के शव बरामद कर लिए गए। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 18 वर्षीय संदीप निषाद पुत्र रविंदर और 10 वर्षीय दीपक केवट पुत्र भगवान दास का शव नदी से बाहर निकाला। वहीं 16 वर्षीय बोल बम केवट पुत्र लोधी केवट की तलाश लगातार जारी है।

शव बरामद होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ओबरा तहसील की राजस्व टीम, थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। बताया गया कि मितापुर निवासी रंतन केवट की बेटी की शादी के चौथी कार्यक्रम में शामिल होने आए दीपक और बोल बम परिजनों के साथ सोन नदी में नहाने गए थे, जहां दोनों गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद संदीप भी नदी में डूब गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा दौड़ाए जाने के कारण संदीप ने नदी में छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हुई।

Img

हालांकि प्रशासन ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि संदीप की मौत भी नहाने के दौरान डूबने से हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निर्धारित क्षेत्र से बाहर हो रहे अवैध बालू खनन के कारण नदी गहरी और दलदली हो गई है, जिससे अक्सर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं तीसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.