ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news son river reached 44 cm above the danger mark dm sp took stock in chopan

Sonbhadra News: खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सोन नदी, चोपन में डीएम-एसपी ने लिया जायजा.

भारी बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। चोपन में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने तटवर्ती बस्तियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

sonbhadra

8:12 PM, Sep 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सोन नदी, चोपन में डीएम-एसपी ने लिया जायजा.
logo

चोपन में बढ़ते सोन नदी के जलस्तर का जायजा लेते डीएम चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा व अन्य अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को चोपन में सोन नदी किनारे स्थित तटवर्ती बस्तियों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के बढ़ते जलस्तर, तटवर्ती बस्तियों की स्थिति और संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदी किनारे और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों को बढ़ते जलस्तर के प्रति सचेत करने को कहा। डीएम ने नदी तट के संवेदनशील और आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि लोग नदी अथवा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। उन्होंने संभावित आपात स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तैयार रखने को भी कहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की कि सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें। नदी तट, तेज बहाव और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। बच्चों और पशुओं को भी नदी के आसपास न जाने दें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा सोन नदी के जलस्तर और तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार पासवान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सीओ सदर रणधीर मिश्रा, चोपन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.