Sonbhadra News: सोनभद्र को मिला पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर, अत्याधुनिक मशीनों से लैस, वाहनों की फिटनेस जांच अब होगी आसान.
जिले के वाहन मालिकों को अब अपने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने सोनभद्र को पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर दिया है, जिसका उद्घाटन मिर्जापुर मंडल के उदय वीर सिंह ने किया। यह सेंटर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के पीपीपी मॉडल पर स्थापित किया गया है।
sonbhadra
7:36 PM, Feb 10, 2026
Share:


सेंटर पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और आधुनिक मशीनों से लैस है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले के वाहन मालिकों को अब अपने वाहनों की फिटनेस जांच के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने सोनभद्र को पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर दिया है, जिसका उद्घाटन मिर्जापुर मंडल के उदय वीर सिंह ने किया। यह सेंटर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के पीपीपी मॉडल पर स्थापित किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर उदय वीर सिंह ने बताया कि सोनभद्र जिले के लिए यह एक बड़ी सौगात है, क्योंकि यहां वाहनों की संख्या अधिक है और पहले फिटनेस के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह सेंटर पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और आधुनिक मशीनों से लैस है, जिससे वाहनों में किसी भी कमी की सटीक जांच कर उसका निवारण किया जा सकेगा। आरटीओ ने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़क पर चलने वाले सभी वाहन पूरी तरह फिट होने चाहिए। यह पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक जिला स्टेशन है, जहां सभी वाणिज्यिक वाहनों का फिटनेस टेस्ट स्वचालित तरीके से किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, दुर्घटनाओं को कम करना और आम नागरिकों की जान बचाना है। इस अवसर पर फिटनेस केंद्र के संचालक राजेश त्रिवेदी, राजेंद्र कुमार, एआरटीओ कौशलेंद्र सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस अत्याधुनिक सेंटर का संचालन दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।
