मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra is moving towards becoming a model district the district is showing a new picture of development hardeep singh puri

Sonbhadra News: सोनभद्र मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर, विकास की नई तस्वीर दिखा रहा जिला: हरदीप सिंह पुरी.

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सोनभद्र दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं ब्लड डोनेट बस समर्पित की।पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार 3-डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, आईओटी और एआई आधारित मॉडलों की सराहना की। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की।

sonbhadra

6:54 PM, Jun 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर, विकास की नई तस्वीर दिखा रहा जिला: हरदीप सिंह पुरी.
logo

विकास प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार 3-डी प्रिंटिंग एवं तकनीकी मॉडल का अवलोकन करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को सोनभद्र दौरे के दौरान कहा कि जनपद अब पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकलकर मॉडल जनपद बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस और ब्लड डोनेट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी। इसके बाद मंत्री पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित "सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष" विषयक विकास प्रदर्शनी में पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। रेशम विभाग के स्टॉल पर उन्होंने रेशम उत्पादन और उससे जुड़े रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी के दौरान माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित 3-डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल और अन्य तकनीकी नवाचारों ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी तकनीकी समझ और नवाचारों की सराहना की। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना तथा सुशासन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में सोनभद्र विकास, तकनीक, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा तथा मॉडल जनपद के रूप में उभरेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.