Sonbhadra News: सोनभद्र खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह का तबादला.
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोनभद्र के ज्येष्ठ खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से झांसी का ज्येष्ठ खनन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अब कमल कश्यप को सोनभद्र का ज्येष्ठ खनन अधिकारी बनाया गया है।
sonbhadra
8:52 PM, Oct 21, 2025
Share:


शैलेन्द्र सिंह को झांसी का ज्येष्ठ खनन अधिकारी नियुक्त किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोनभद्र के ज्येष्ठ खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से झांसी का ज्येष्ठ खनन अधिकारी नियुक्त किया गया है। शैलेंद्र कुमार सिंह पर खनन क्षेत्र में एक पक्षीय की गई कार्रवाइयों को लेकर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। उन पर अवैध खनन और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। शैलेंद्र कुमार सिंह सोनभद्र में लगभग एक वर्ष से तैनात थे।
विज्ञापन
उनके स्थान पर अब कमल कश्यप को सोनभद्र का ज्येष्ठ खनन अधिकारी बनाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या तबादला करने से मात्र जिले में अवैध खनन और परिवहन रूक जाएगा या फिर MM 11 का भारी पैमाने पर दुरूपयोग पर अंकुश लग पाएगा। हालांकि खनन अधिकारी के तबादले से खनन व्यवसाईयों को फिर से एक बार नई रणनीति बनाने पर विवश होना पड़ेगा। अधिकारियों से हर किसी का करीबी संबंध होना बहुत आसान नहीं होता।



