ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra police busted jayant sarafa robbery accused injured in encounter looted jewelery recovered

Sonbhadra News: जयंत सराफा डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी घायल, लूट के आभूषण बरामद.

सिंगरौली के जयंत में कंचन ज्वैलर्स डकैती का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा किया, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुआ। आरोपी के कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, ₹50 हजार नकद, पिस्टल, कारतूस और चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई। दूसरा आरोपी राहुल फरार है, जबकि वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

sonbhadra

5:48 PM, Sep 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: जयंत सराफा डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी घायल, लूट के आभूषण बरामद.
logo

सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश, बरामद हथियार व घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में हुई डकैती के मामले में सोनभद्र पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी रोशन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद, अवैध पिस्टल, दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:50 बजे विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स में छह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पिस्टल और कट्टों के बल पर दुकान में घुसे और सोने के आभूषण व मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें दुकानदार सहित कुछ लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अंतरराज्यीय बॉर्डरों पर चेकिंग अभियान शुरू कराया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी घटना की सूचना प्रसारित की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि डकैती में शामिल छह आरोपियों में से दो बदमाश सोनभद्र की सीमा में प्रवेश कर पिपरी की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सीओ पिपरी के नेतृत्व में अनपरा, शक्तिनगर और पिपरी पुलिस के साथ एसओजी टीम ने डी-प्लांट रोड, डिबुलगंज क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान तेज रफ्तार अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें रोशन कुमार स्वीपर, निवासी शक्तिनगर, पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर मौके से फरार होकर जंगल की ओर भाग गया। घायल रोशन को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि डकैती में छह बदमाश शामिल थे और वारदात में दो अपाचे मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया था। दोनों बाइक झारखंड से लूटी गई थीं। गिरफ्तार आरोपी के पास से सोने के टॉप्स, ईयररिंग्स, मंगलसूत्र, करीब 50 हजार रुपये नकद, पिस्टल और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। फरार राहुल समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष लूटे गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.