ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra police got a big success under operation shuddhi three smugglers arrested with 86 kg of ganja

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 86 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एसओजी/सर्विलांस टीम के साथ मिलकर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 86 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई गई। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की किआ कार, तीन मोबाइल फोन और 680 रुपये नकद भी मिले। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

sonbhadra

5:18 PM, Aug 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 86 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस टीम की मौजूदगी में 86 किलो अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उड़ीसा से वाराणसी ले जाई जा रही 86 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये आंकी गई है। बता दे कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन शुद्धि' के तहत की गई। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस, चौकी लोढ़ी, चौकी चुर्क और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की माने तो 20 अगस्त 2026 को लोढ़ी टोल प्लाजा से पूर्व ईको प्वाइंट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट की किआ कार से उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद बिना नंबर प्लेट की किआ कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर चार प्लास्टिक की बोरियों में कुल 35 पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इनमें कुल 86 किलोग्राम अवैध गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की किआ कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 680 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार पासवान पुत्र स्व. पंचानंद पासवान, निवासी रामसहर, थाना बढ़हरा, जनपद भोजपुर (आरा), बिहार; 24 वर्षीय विकास कुमार राय पुत्र सत्येन्द्र राय, निवासी सुरंगापुर, थाना संदेश, जनपद भोजपुर (आरा), बिहार; तथा 35 वर्षीय विनोद साव पुत्र मन्नू साव, निवासी मटुकपुर, थाना बढ़हरा, जनपद भोजपुर (आरा), बिहार के रूप में हुई है। एएसपी ऋषभ रुणवाल में बताया, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी पहुंचाया जाता था। पुलिस के अनुसार, गांजे की खेप पहुंचाने के एवज में आरोपियों को अलग-अलग रकम दी जाती थी। पूछताछ में गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ऋषभ रुणवाल ने बताया बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.