Sonbhadra News: नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार.
सोनभद्र पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। थाना अनपरा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार की बैंक जमा राशि और डिबुलगंज स्थित मकान व भूमि को जब्त किया गया। पुलिस की वित्तीय जांच और प्रभावी पैरवी के बाद नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि की।
sonbhadra
6:35 PM, May 7, 2026
Share:


सीओ की दो टूक नशे के कारोबारियों पर पुलिस का अभियान रहेगा जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद की पुलिस ने नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई थाना अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी और वित्तीय जांच के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार थाना अनपरा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी डिबुलगंज को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर 8 फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि अभियुक्त और उसके परिजनों ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से चल एवं अचल संपत्तियां बनाई थीं। इसके बाद थाना अनपरा पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की थी। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act नई दिल्ली ने 30 अप्रैल 2026 को आदेश पारित कर इस कार्रवाई को वैध ठहराते हुए संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि कर दी। फ्रीज की गई संपत्तियों में इंडियन बैंक अनपरा शाखा के खाते में जमा 1,15,175 रुपये की धनराशि तथा ग्राम डिबुलगंज स्थित प्लॉट संख्या 841 पर बने मकान और भूमि शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 25,46,990 रुपये बताई गई है। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
