Sonbhadra News: दिल्ली विस्फोट के बाद सोनभद्र पुलिस हाई अलर्ट पर, एसपी ने सघन चेकिंग और सुरक्षा के दिए निर्देश.
दिल्ली में हुए विस्फोट के मद्देनजर सोनभद्र जनपद में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
sonbhadra
11:50 PM, Nov 10, 2025
Share:


जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान जारी रखने के आदेश।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दिल्ली में हुए विस्फोट के मद्देनजर सोनभद्र जनपद में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान, उन्होंने पुलिस बल को सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थलों पर गहन चेकिंग और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी वर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया। अधिकारियों को प्रभावी पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पुलिस की लगातार उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह सघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।



