ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra police recovered 101 mobile phones traced them through ceir portal and handed over android phones worth 11 lakh to the owners

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 101 मोबाइल फोन बरामद किए, CEIR पोर्टल से ट्रेस कर ₹11 लाख के एंड्रॉइड फोन मालिकों को सौंपे.

सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। ट्रेसिंग के माध्यम से कुल 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये है।

sonbhadra

1:58 PM, Nov 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 101 मोबाइल फोन बरामद किए, CEIR पोर्टल से ट्रेस कर ₹11 लाख के एंड्रॉइड फोन मालिकों को सौंपे.
logo

मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने आभार व्यक्त किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद की पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से तकनीकी ट्रेसिंग के माध्यम से कुल 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Img

इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की।

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2 नवंबर 2025 को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Img

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिस टीमों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय द्वारा विकसित CEIR पोर्टल पूरे देश में लागू है। सोनभद्र में इस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर ये मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Img

अभिषेक वर्मा ने जनता से CEIR पोर्टल पर अधिक से अधिक शिकायतें दर्ज करने की अपील की। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए बताया कि सभी थानों और चौकियों पर CEIR पोर्टल के पोस्टर लगाए गए हैं, ताकि लोग आसानी से शिकायत दर्ज कर सकें। बरामद किए गए फोनों में कुछ चोरी के थे, जबकि कुछ गुम हो गए थे। चोरी के मामलों में अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.