ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra police returned 50 thousand rupees 95 thousand will be available soon

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 50 हजार रुपये कराए वापस, 95 हजार जल्द मिलेंगे.

चोपन थाने की साइबर टीम ने ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपये वापस करा दिया है और 95 हजार जल्द पीड़ित को मिलेंगे। वही आवेदक ने चोपन पुलिस की साइबर टीम के कार्यों पर खुशी जाहिर की है।

sonbhadra

4:46 PM, Aug 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने 50 हजार रुपये कराए वापस, 95 हजार जल्द मिलेंगे.
logo

आवेदक ने चोपन पुलिस की साइबर टीम के कार्यों पर खुशी जाहिर की है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले राहुल कुमार वर्तमान में सोनभद्र के चोपन स्थित लोको कॉलोनी में रहते हैं। उनके शिकायत पर एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चोपन थाने की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। तत्काल पुलिस टीम ने धोखाधड़ी की राशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया। फिर बैंक से पत्राचार कर 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में 23 अगस्त को यह राशि वापस की गई। पुलिस ने बताया शेष 95 हजार रुपये भी जल्द ही पीड़ित के खाते में वापस किए जाएंगे। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। आवेदक ने चोपन पुलिस की साइबर टीम के कार्यों पर खुशी जाहिर की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.