मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra s daughter khushboo rani selected in uppcs becomes assistant commissioner

Sonbhadra News: यूपीपीसीएस में सोनभद्र की बेटी खुशबू रानी का चयन, बनी असिस्टेंट कमिश्नर.

घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली गांव की रहने वाली खुशबू रानी ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर हुआ है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में खुशबू ने 21वीं रैंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।

sonbhadra

1:50 PM, Mar 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: यूपीपीसीएस में सोनभद्र की बेटी खुशबू रानी का चयन, बनी असिस्टेंट कमिश्नर.
logo

प्रतिष्ठित परीक्षा में खुशबू ने 21वीं रैंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली गांव की रहने वाली खुशबू रानी ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर हुआ है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्होंने 21वीं रैंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। खुशबू रानी एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता राम गोपाल गुप्ता एक मेहनती किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद खुशबू ने अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा दृढ़ संकल्प बनाए रखा और निरंतर मेहनत करती रहीं। उनके बड़े भाई केंद्रीय पुलिस बल में दिल्ली में तैनात हैं, जिनका भी उन्हें निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही खुशबू के चयन की जानकारी उनके परिवार को मिली, घर में खुशी का माहौल छा गया। पिता राम गोपाल गुप्ता भावुक हो उठे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी की कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सरकार की ‘अभ्युदय योजना’, नवोदय विद्यालय से प्राप्त प्रारंभिक शिक्षा तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मिली उच्च शिक्षा को भी दिया। खुशबू रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों से अपील की कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करें। खुशबू की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा तिलौली गांव और आसपास का क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.