मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra s lawyer angry over lucknow lathi charge demands fir against the culprits

Sonbhadra News: लखनऊ लाठीचार्ज पर भड़के सोनभद्र के वकील, दोषियों पर एफआईआर की मांग.

रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ में वकीलों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई।

sonbhadra

2:00 PM, May 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: लखनऊ लाठीचार्ज पर भड़के सोनभद्र के वकील, दोषियों पर एफआईआर की मांग.
logo

लाठीचार्ज की निंदा बैठक के दौरान सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को बताया तानाशाहीपूर्ण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में सोमवार को वकीलों की आपात बैठक हुई। इसमें लखनऊ में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। वकीलों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर लाठीचार्ज को शर्मनाक बताया। सिंह ने कहा कि यह केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। उन्होंने सोनभद्र के अधिवक्ताओं में घटना को लेकर स्तब्धता और आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह एडवोकेट ने लखनऊ लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग दोहराई। उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने पुलिस के इस कृत्य को तानाशाहीपूर्ण और अलोकतांत्रिक करार दिया। उन्होंने सरकार से तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और आदेश देने वाले अधिकारियों को निलंबित करने तथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की। यादव ने घायल अधिवक्ताओं के समुचित इलाज की व्यवस्था की भी मांग की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता, चंद्रकला गिरी और सरस्वती देवी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.