मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra s litterateur dr rachna tiwari honored with vindhya gaurav samman 2026

Sonbhadra News: विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी.

प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिर्जापुर में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह 2026 में सोनभद्र की जानी-मानी लेखिका, कवयित्री, शायर और आलोचक डॉ. रचना तिवारी को विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिर्जापुर के प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) संजय कुमार शुक्ला ने प्रदान किया।

sonbhadra

4:40 PM, Jun 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी.
logo

विंध्य गौरव सम्मान 2026 प्राप्त करते हुए सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में 30 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मिर्जापुर में एक जून 2026 को आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह-2026 में सोनभद्र की सुप्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री, शायर, आलोचक एवं समाजसेवी डॉ. रचना तिवारी को विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मिर्जापुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, कला और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मिर्जापुर के प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) संजय कुमार शुक्ला ने डॉ. रचना तिवारी को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह, डीएफओ राकेश कुमार, विंध्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित मिर्जापुर, सोनभद्र और विंध्य क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवी, शिक्षक, छात्र, पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Img

डॉ. रचना तिवारी हिंदी साहित्य जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे कविता, ग़ज़ल, आलोचना और सामाजिक लेखन के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और देशभर के हजारों साहित्यिक मंचों पर उन्होंने अपनी रचनाओं का पाठ किया है। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान देकर साहित्य और समाज के मुद्दों पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। हाल ही में प्रकाशित उनकी चर्चित कृतियां “मेरे गीत तुम ही से जन्मे” और “सपनों की उम्र नहीं होती” हिंदी साहित्य जगत में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई हैं। साहित्य और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। मिर्जापुर की धरती पर विंध्य गौरव सम्मान 2026 प्राप्त कर डॉ. रचना तिवारी ने न केवल अपनी साहित्यिक यात्रा में एक और उपलब्धि जोड़ी है, बल्कि सोनभद्र जिले का भी मान बढ़ाया है। उनके सम्मानित होने पर साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.