Sonbhadra News: अर्थव्यवस्था में सोनभद्र का महत्वपूर्ण योगदान, जिले में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की आय में वृद्धि- दिनेश प्रताप सिंह.
खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी में मंत्री ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने बताया सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा सोनभद्र में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हो रही और अर्थव्यवस्था में सोनभद्र का महत्वपूर्ण योगदान मील रहा।
sonbhadra
5:33 PM, Aug 31, 2025
Share:


दीप प्रज्जवलन कर गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया लाल यादव, रॉबर्ट्सगंज।
सोनभद्र।
जिले में खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना/प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना/ड्राफ मोर क्राप योजना से सम्बन्धित कृषक गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कृषक गोष्ठी में मंत्री ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मीरजापुर में ड्रैगन फ्रूट का एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
मीरजापुर में किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। सोनभद्र में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।उन्होंने बताया कि औद्योगिक खेती से एक एकड़ जमीन में 15 लाख रुपये तक की आय संभव है। उद्यान विभाग लतावर्गीय फसलों के लिए मुफ्त मचान उपलब्ध कराता है। खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। उत्तर प्रदेश में उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी में पौधों की संख्या 2022 के 74 लाख से बढ़कर 2025 में 28 करोड़ हो गई है। मंत्री ने कहा कि सोनभद्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यहां स्थापित औद्योगिक इकाइयों से रोजगार का सृजन हो रहा है। कार्यक्रम में मंत्री ने 307.53 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान उद्यान कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, विधायक सदर भूपेश चैबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, व कृषक बन्धुओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात की 125वें संस्करण के सजीव प्रसारण को देखा और सुना। इस दौरान मंत्री ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान बन्धु मान सिंह, बाबुलाल मौर्य, दिलीप कुमार, शिवशंकर, शेषफल, जगनारायन तिवारी, अरूण रायचन्द्र, अजय पटेल, राकेश कुमार सिंह, रामरक्षा, तौशिक अहमद, रामनाथ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, डाॅ. अश्वनी कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक, डाॅ. संजीव राव वैज्ञानिक, डाॅ. एस.के. वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



