ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra will be tricolor before independence day administration busy in preparations

Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगामय होगा सोनभद्र, तैयारियों में जुटा प्रशासन.

हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए डीएम चर्चित गौड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने, ध्वज संहिता का पालन और समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

sonbhadra

5:37 PM, Jul 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगामय होगा सोनभद्र, तैयारियों में जुटा प्रशासन.
logo

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनभागीदारी के साथ इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाते हुए प्रत्येक घर तक समयबद्ध ढंग से राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वजों की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ये ध्वज भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। साथ ही, स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले के प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सके, इसके लिए तिरंगों का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। चर्चित गौड़ ने ग्राम पंचायतों, विकास खंडों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित तिरंगों के भुगतान और वितरण की प्रक्रिया को भी पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 'हर घर तिरंगा अभियान' केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करने वाला एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में ध्वज संहिता के पालन पर भी विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि तिरंगा हमेशा सम्मान के साथ फहराया जाए, उसका केसरिया रंग ऊपर रहे तथा ध्वज जमीन या पानी को न छुए। उन्होंने यह भी कहा कि फटा, गंदा या क्षतिग्रस्त तिरंगा प्रयोग न किया जाए और उस पर किसी प्रकार का लेखन या चित्र न बनाया जाए। राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और उत्साह के साथ मनाने के निर्देश दिए गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.