मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonbhadra will plant 11 thousand saplings in the memory of martyrs dm inaugurated it

Sonbhadra News: शहीदों की स्मृति में 11 हजार पौधे लगाएगा सोनभद्र, डीएम ने किया शुभारंभ.

'पेड़ से ही प्राण है' अभियान के तहत डीएम चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में पीपल और बरगद का पौधारोपण किया। 1 से 14 अगस्त तक जनपद में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

sonbhadra

5:19 PM, Jul 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: शहीदों की स्मृति में 11 हजार पौधे लगाएगा सोनभद्र, डीएम ने किया शुभारंभ.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 'पेड़ से ही प्राण है' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में 'पेड़ से ही प्राण है, पेड़ लगाएं- पेड़ बचाएं' अभियान के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण बैंक द्वारा सरदार भगत सिंह की स्मृति में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पीपल और बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने 'वृक्ष रक्षति रक्षितः' का उल्लेख करते हुए प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण में भाग लेने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक जनपद में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महापुरुषों की स्मृति में होगा। इस 14 दिवसीय अभियान के तहत पूरे जनपद में कुल 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी विभागों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, कान्ती सिंह, राजाराम दूबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.