मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sonu accused in dowry harassment arrested bijpur police laid siege near shiv temple and caught him

Sonbhadra News: दहेज उत्पीड़न में आरोपी सोनू गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस ने शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर दबोचा.

बीजपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे 24 वर्षीय आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तड़के 5:42 बजे शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

sonbhadra

4:26 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: दहेज उत्पीड़न में आरोपी सोनू गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस ने शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर दबोचा.
logo

बीजपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिसकर्मियों के साथ थाना परिसर में खड़ा किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में बीजपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिरसोती निवासी सोनू पुत्र स्वर्गीय रामलाल (24) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने आज तड़के 5:42 बजे गांव के शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर सोनू को दबोच लिया। सोनू पर थाना बीजपुर में मु.अ.सं. 94/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह इस मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और वांछित था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार और सुप्रीम कोर्ट के सभी नियमों का पालन किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.