ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news soumya murder case life imprisonment to convicted father rajwant panika

Sonbhadra News: सौम्या हत्याकांड: दोषी पिता रजवंत पनिका को उम्रकैद.

सोनभद्र के सौम्या हत्याकांड में दोषी पिता रजवंत पनिका को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया, न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद होगी। करीब चार साल पुराने मामले में बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप था।

sonbhadra

4:17 PM, Oct 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: सौम्या हत्याकांड: दोषी पिता रजवंत पनिका को उम्रकैद.
logo

सी. शशांक शेखर कात्यायन, सरकारी वकील।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

करीब चार वर्ष पूर्व अनपरा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में तीन माह की मासूम बच्ची सौम्या की हत्या के मामले में अदालत ने उसके पिता रजवंत पनिका को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट गोविंद मोहन की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार, खजुरा गांव निवासी कविता देवी ने 31 जुलाई 2022 को अनपरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका पति रजवंत पनिका 26 जुलाई 2022 को उसे मायके से घर लेकर आया था। उस समय वह अपनी तीन माह की बेटी सौम्या के साथ सो रही थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे रजवंत शराब के नशे में वहां पहुंचा और बच्ची को जबरन अपनी मां से लेकर अपने पास सुला लिया। भोर में जब कविता ने उठकर बेटी को देखा तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। बाद में उसे आशंका हुई कि उसके पति ने ही बच्ची की गला दबाकर हत्या की है। मामले की तहरीर के आधार पर अनपरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम में बच्ची के गले पर रगड़ का निशान तथा शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के बाद रजवंत पनिका को बेटी सौम्या की हत्या का दोषी पाया। इसके बाद अदालत ने दोषी को उम्रकैद और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समाहित किए जाने का भी आदेश दिया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी. शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.