Sonbhadra News: नवागत एसपी अभिषेक वर्मा ने गिनाई प्राथमिकताएं, पशु तस्करी रोकने के लिए अंतरजनपदीय सीमाओं पर चलेगा विशेष अभियान.
पुलिस विभाग ने जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नई कार्य योजना तैयार की है। सभी थानाध्यक्षों से नियमित फीडबैक लिया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि शिकायतों का उचित समाधान हो रहा है। मिशन शक्ति के पंचम चरण में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा- अभिषेक वर्मा।
sonbhadra
8:29 PM, Sep 20, 2025
Share:


नवागत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। एसपी ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय किया जाएगा। पशु तस्करी रोकने के लिए अंतरजनपदीय सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान होगा।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पिंक पेट्रोलिंग, महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड को और सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और मीडिया मिलकर जनहित में बेहतर काम कर सकते हैं। मिशन शक्ति के पंचम चरण में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। संगठित अपराध और तस्करी से निपटने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।
साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने कई कदम उठाए हैं। साइबर शिकायतों को तुरंत दर्ज किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सामाजिक संगठनों और एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा। गांवों में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।



